BIHARBreaking NewsPATNASTATE

तेजप्रताप यादव- “किसी माई के लाल में हिम्मत है तो रोकें तेजस्वी का रथ”

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) रविवार को अपनी बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसके पहले पटना के वेटनरी काॅलेज परिसर में आयोजित जनसभा में तेजस्‍वी के भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने खुद को तेजस्‍वी का सारथी बताया। कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार में हिम्‍मत हो तो रथ को रोक कर दिखाए। लालू (Lalu Prasad yadav) के दोनों लाल किसी से डरने वाले नहीं हैं। हालांकि, उन्‍होंने यह भी बताया कि उन्‍हें आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के अनुशासन से डर लगता है।

कहा: तेजस्‍वी का रथ लेकर जाएंगे, फिर साथ हुए रवाना

तेजस्‍वी यादव की रथयात्रा के पहले जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेज प्रताप व तेजस्‍वी की जोड़ी कृष्‍ण व अर्जुन की जाेड़ी है। तेजस्‍वी का रथ लेकर वे खुद जाएंगे। इसके बाद वे तेजस्‍वी के साथ रथ पर रवाना हो गए। रथ रोकने की किसी में हिम्‍मत नहीं। ध’मकी दी गई कि सरकार रथ को रोकेगी, गिरफ्तार करेगी। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे किसी से डरने वाले नहीं हैं। यह गरीब व पिछड़े का रथ है। किसी माई के लाल में इसे रोकने की हिम्‍मत नहीं है।तेज प्रताप के उक्‍त बयान को तेजस्‍वी के रथ बनाए गए बस को किसी दूसरे के नाम पर खरीदने से संबंधित वि’वाद का ठेठ अंदाज में जवाब माना जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता व मंत्री नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने इसपर ह’मलावर होते हुए आरोप लगाया गया था कि तेजस्‍वी की रथयात्रा के लिए गरीबी रेखा के नीचे के एक व्‍यक्ति के नाम पर बस की खरीद की गई है। हालांकि, आरजेडी ने इस आ’रोप को तत्‍काल खारिज किया था।तेज प्रताप ने अपने संबोधन में ज्‍वलंत मुद्दों को भी अपने अंदाज में रखा।

कहा कि देश में युवओं को ठगा जा रहा है। शिक्षा व्‍यवस्‍था चौपट हो गई है। उन्‍होंने पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) पर भी कटाक्ष किया। कहा कि उन्‍हें अपने पिता के बाद जगदानंद सिंह के अनुशासन से डर लगता है। तेज प्रताप यादव ने खुद को असली लालू प्रसाद यादव बताया। कहा कि इसी कारण सब लोग उनके पीछे पड़े हैं।


कहा कि देश में युवओं को ठगा जा रहा है। शिक्षा व्‍यवस्‍था चौपट हो गई है। उन्‍होंने पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) पर भी कटाक्ष किया। कहा कि उन्‍हें अपने पिता के बाद जगदानंद सिंह के अनुशासन से डर लगता है। तेज प्रताप यादव ने खुद को असली लालू प्रसाद यादव बताया। कहा कि इसी कारण सब लोग उनके पीछे पड़े हैं।तेज प्रताप ने खुद को तेजस्वी का सारथी बताया तथा मंच से शंख भी बजाया। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अभी शंख बजा रहे, जब तेजस्वी की सरकार बनेगी तब मुरली बजाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.