नालंदा में एक पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गैंगरेप करता था। ये आरोप पत्नी ने पति पर लगाए हैं। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पत्नी ने पति समेत दो अन्य दोस्तों पर उसके साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को सोहसराय थाने में पति समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महिला का 12 साल का बेटा भी है। उसने शिकायत में कहा है कि पति पटना के दो दोस्तों को बुलाकर उसके साथ कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। जब हैवानियत उसके साथ बढ़ने लगी तो उसने आपबीती अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पीड़िता की शादी 13 साल पहले हुई थी। आरोप पति श्रम विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि महिला ने शारीरिक शोषण एवं प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज कराया है। कोर्ट में आज महिला की गवाही कराई जाएगी। पुलिस पति समेत अन्य 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



Leave a Reply