Breaking News

छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी छात्रा, बोली- यहां-वहां छू रहे थे

बिहार के समस्तीपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस से अपने घर जा रही एक छात्रा (22) छेड़छाड़ से परेशान होकर चलती ट्रेन से कूद गई। ग्रामीणों को वह ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली थी। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। उसके दांत भी टूट गए हैं। वो मुजफ्फरपुर में नर्सिंग की पढ़ाई करती है। ट्रेन से वह बरौनी अपने घर के लिए निकली थी।

अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि वो दोपहर 3.15 बजे मुजफ्फरपुर से बरौनी जाने के लिए जनसाधारण ट्रेन में चढ़ी थी। जहां वह बैठी थी, वहां 6 लड़के थे। वे गंदे-गंदे कमेंट करने लगे। उसने मना किया तो उसे यहां-वहां छूने लगे। वो परेशान हो गई थी। हालात बिगड़ गए थे। वो गेट पर आ गई।

घर पर मदद के लिए फोन करने लगी। तभी वो लड़के फोन छीनने लगे और फिर से छूना शुरू कर दिया। ट्रेन में बहुत लोग थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। क्या करती कुछ समझ नहीं आया तो ट्रेन से कूदना ही सही समझा।

लड़की ने बताया कि वो आरोपियों को नहीं पहचानती है। लड़की ANM की छात्रा है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के ओएचई पोल संख्या 31/12 के पास लड़की ट्रेन से कूद गई। ग्रामीणों ने उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। ट्रेन से गिरने से उसके दांत भी टूट गए हैं।

लड़की के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है।

लड़की के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है।

बेगूसराय की रहने वाली है, मुजफ्फरपुर में पढ़ती है

लड़की बेगूसराय जिले की रहने वाली है। वो अपने घर लौट रही थी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा ने बताया सबसे पहले युवती का इलाज शुरू कराया गया। फिर लड़की से परिवार वालों के नंबर लेकर फोन कर बुलाया गया। छात्रा की हालत की गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने कहा कि युवती को ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। आरोपियों की पहचान होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.