नेपाल के काठमांडू स्थित दशरथ स्टेडियम में आयोजित होने वाली माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 में बिहार के 10 बच्चों को चयनित किया गया है। इस संबंध में इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की सचिव सेंशाई शिल्पी सोनम ने बताया कि सभी चयनित बच्चे भारत को प्रतिनिधित्व करेंगे।
शिल्पी सोनम ने बताया कि रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब मे इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे ने नेपाल के काठमांडू में 25 से 30 मई तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल रखा गया था। इसमें अलग-अलग कैटेगरी मे बिहार के कुल 10 खिलाड़ियों का चयन इंडियन टीम मे किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन ट्रायल इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव व ऑबजर्बर सुनील कुमार व आईएएस चंद्रमोहन प्र० सिंह के देख रेख मे संपन्न हुआ।
इंडिया टीम मे चयनित सभी खिलाड़ियों की सुची ईस प्रकार है।
1. श्रृष्टि भारद्वाज, बालिका वर्ग, अंडर -11, 33-किग्रा. कुमीते फाइट
2. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर-14, 52 किग्रा. कुमीते फाइट
3. आश पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, -74किग्रा. कुमीते फाइट
4. आस्था आनंद, महिला वर्ग, -45किग्रा. कुमीते फाइट
5. कृष राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -45किग्रा. कुमीते फाइट
6. सर्फाज सिद्दिकी, बालक वर्ग, अंडर-17, -65किग्रा. कुमीते फाइट
7. हिमांशु राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -73किग्रा. कुमीते फाइट
08. नाशीर फिरोज, पुरुष वर्ग, -50किग्रा. कुमीते फाइट
09. आशिफ अनवर, पुरुष वर्ग, -62किग्रा. कुमीते फाइट
10. सुरज कुमार, पुरुष वर्ग, -73किग्रा. कुमीते फाइट
भारतीय टीम मे चयनित सभी खिलाड़ियो को वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार के द्वारा विडियों काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रिम बधाई व शुभकमनाएं दी गई।







Leave a Reply