Breaking News

मुजफ्फरपुर : दाे दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी, 19 से 22 तक बारिश के आसार, 21 काे अधिक वर्षा

दाे दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद 19 से 22 मई तक मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना है। इस बीच बादल छाने के साथ ही तेज हवा के साथ छिटपूट बारिश हाेगी। हालांकि, 21 मई काे पूरे क्षेत्र में अधिक बारिश का अनुमान है। वहीं, मंगलवार काे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी ताे न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई। दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। यह 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी दोपहर में भी 60 फीसदी हाेने से लाेग पसीने से तर-बतर हाेते रहे।

दक्षिण के छह जिलों में लू से चढ़ेगा पारा, तेज हवा के साथ छाएगा बादल

उधर, बिहार के ऊपरी हिस्से से ट्रफ रेखा गुजर रही है। इस दौरान 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इसकी वजह से बिहार के उत्तरी हिस्से में मौसम सुहाना बना रहेगा और तेज बारिश के आसार है। वही पर दक्षिण हिस्से में छह जिलों में लू के साथ ही 5 जिलों में गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी बिहार के दक्षिणी हिस्से में पछुआ और दक्षिण पछुवा हवाएं चल रही है। गर्मी में ये हवाएं लू का मौसमी सिस्टम सक्रिय करता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.