मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने एसएसपी से 15 दिनाें में रिपाेर्ट मांगी है। चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने मुकेश कुमार की जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बता दें कि 22 नवंबर को आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद संक्रमण से 65 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। इनमें से 19 की आंखें निकालनी पड़ी थी।
कमेटी से भी 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
कोर्ट ने डॉक्टरों की कमेटी को चार सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 27 मई काे हाेगी। उधर, मानवाधिकार आयोग ने सिविल सर्जन से मुआवजे से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।







Comment here