Breaking News

मुजफ्फरपुर में चाय पी रहे युवक को डंपर ने रौं’दा, मौके पर तो’ड़ा दम

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ जुरन छपरा में बुधवार की सुबह एक युवक को डंपर ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों में जमकर हल्ला हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई।

बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रहे कुछ बाइक सवार को भी पीटा गया। करीब दो घंटे तक बवाल किया गया। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस में आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग मानने को तैयार नही थे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आक्रोशितों को समझाया गया।

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जुरन छपरा रोड नंबर 4 के डेरा गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह में चाय की दुकान पर गया था। वहां वह चाय पी रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद डाला। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वही, लोगो ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। मौके पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस में किसी तरह मामले को शांत कराया।

परिजनों ने बताया कि वह सुबह में चाय पीने के लिए गया था। चाय पीने के दौरान डंपर ने उसे रौंद दिया। वही, दुकान ओर मौजूद अन्य लोगो की जान बच गई। इधर, ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है कि हंगामा शांत कराया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.