Breaking News

जज के घर दिनद’हाड़े ह’थियार के बल पर लूट, कोर्ट में थे जज

रोहतास जिले के अनुमंडलीय कोर्ट के बिक्रमगंज फर्स्ट क्लास जुडिशियल मजिस्ट्रेट 1 के महेश्वरनाथ पांडेय के आवास पर मंगलवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट हो गई। घटना के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सिविल जज के आवास से 50 हजार नकद के अलावा गहना और सामान भी लूट ले गए।

बदमाशों की संख्या तीन थी। घटना के समय जज कोर्ट में थे और घर पर उनकी पत्नी और बेटी घर पर थीं। वारदात के बाद पत्नी ने फोन पर जज को जानकारी दी, घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। जज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जज ने बताया कि तीन व्यक्ति घर पर आए थे। वो भूपेंद्र तिवारी के बारे पूछ रहे थे। जज की पत्नी ने कहा कि साहब कोर्ट में हैं और भूपेंद्र तिवारी नहीं आए हैं। जज ने बताया कि भूपेंद्र तिवारी उनके रिश्तेदार हैं, जिनका नाम ले रहे थे। फिर उन सब ने पानी मांगा। पत्नी पानी लाने गई तब तक वे सभी घर में घुस गए। इसके बाद कट्टा भिड़ा कर लूटपाट करने लगे। घर में रखे 50 हजार नकद और गहना और समान ले गए। जज की पत्नी और उनकी बेटी लाडो के साथ मारपीट भी की।

लूट की वारदात की जानकारी देते जज महेश्वरनाथ पांडेय।

लूट की वारदात की जानकारी देते जज महेश्वरनाथ पांडेय।

होमगार्ड की है सुरक्षा

जज ने बताया कि जज आवास की सुरक्षा होम गार्ड जवानों के भरोसे हैं। पांच होमगार्ड जवान के भरोसे सुरक्षा है, वे भी अंचल के कार्यलय में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई, परंतु प्रशासन ने उपलब्ध नहीं कराया। बताया कि गत एक जनवरी को तीन संदिग्ध लोग आए थे, जिसकी प्रशासन को सूचना दी गई थी, पर प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की।

20 मिनट में पहुंची पुलिस

जज ने बताया कि घटना कि जानकारी होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 15 मिनट में पुलिस पहुच गई। पूरा मामला दर्ज करा दिया गया है। 50 हजार, दो सोने के चैन, दो बाली अपने साथ ले गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.