Breaking News

छपरा में सरेआम मची श’राब की लूट,रिकवरी एजेंट को पुलिस समझ ड्राइवर कार सड़क पर छोड़ भागा

शराबबंदी में शराब की लूट। सुनने में अटपटा लगे पर ऐसा ही कुछ मंगलवार को छपरा के तरैया में हुआ है। दरअसल, यहां एक कार की किस्त ना जमा होने से रिकवरी एजेंट ने बीच सड़क गाड़ी रोक ली। इसी बीच ड्राइवर कार छोड़ भाग निकला। इस दौरान ग्रा जब कार की डिक्की खोली गई तो भारी मात्रा में शराब की बोतलें पड़ी मिली। फिर क्या था। शराब की लूट मच गई। हड़बड़ी में कुछ बोतलें सड़क पर गिर कर टूट भी गई। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और बची बोतलों को जब्त कर लिया।

दरअसल, बैंक रिकवरी एजेंट ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो ड्राइवर उन्हें पुलिस समझ भागने लगा। रिकवरी एजेंट भी पीछा करने लगे। इसी बीच मशरख तरैया मेन रोड पर गाड़ी पहुंची तो आगे भीड़ देख ड्राइवर के हाथ-पांव फूल गए। वो कार मौके पर छोड़ भाग निकला। इसके बाद रिकवरी एजेंट द्वारा गाड़ी की तलाशी ली गई तो सब भौचक्के रह गए। पूरी गाड़ी में विदेशी शराब की बोतल रखी हुई थी।

आपाधापी में कई बोतलें सड़क पर गिर कर टूट भी गई।

आपाधापी में कई बोतलें सड़क पर गिर कर टूट भी गई।

इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को जैसे ही पता चला कि गाड़ी रोकने वाले पुलिस नहीं रिकवरी एजेंट हैं, वो खुद को रोक नहीं सके और वहां शराब की लूट मच गई। लोग शराब की बोतलें लूटकर भागने लगे। इस बीच आपाधापी में कई बोतलें सड़क पर गिर कर टूट भी गई। इस अफरातफरी के माहौल में रिकवरी एजेंट ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.