कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलङ़ा किशुन स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी से अष्टधातु की पांच मूर्तियां चो’री कर ली गई हैं। रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी पुजारी से पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार अ’पराधियों ने कमरे का ताला खोलकर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आैर कृष्ण की मूर्तियां चो’री कर ली। सभी 100 साल पुरानी बताई जा रही हैं। इनकी कीमत करीब 20 लाख आंकी गई है।





Leave a Reply