प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरीए देश के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का यह 62वां संस्करण था। पीएम मोदी ने माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई देते हुए कहा कि काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। जो फिट होगा, वही हिट होगा।
Mann Ki Baat Updates:
– बिहार के पूर्णिया की कहानी देश के लोगों को प्रेरणा से भर देने वाली है। विषम परिस्थितियों में पूर्णिया की कुछ महिलाओं ने एक अलग रास्ता चुना। पहले इस इलाके की महिलाएं, शहतूत या मलबरी के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकून तैयार करती थीं। जिसका उन्हें बहुत मामूली दाम मिलता था: पीएम मोदी

– अगर हम जीवन में प्रगति करना चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं, कुछ कर गुजरना चाहते हैं तो पहली शर्त यही होती है, कि हमारे भीतर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए: पीएम मोदी
हमारी 105 वर्ष की भागीरथी अम्मा, हमें यही प्रेरणा देती है। 10 साल से कम उम्र में उन्हें अपना स्कूल छोड़ना पड़ा था। 105 साल की उम्र में उन्होंने फिर स्कूल शुरू किया, पढाई शुरू की। इतनी उम्र होने के बावजूद उन्होंने लेवल-4 की परीक्षा दी और 75% अंक प्राप्त किए: पीएम मोदी
– आज पूर्णिया की महिलाओं ने एक नई शुरुआत की और पूरी तस्वीर ही बदल कर के रख दी: पीएम मोदी
– काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। जो फिट होगा, वही हिट होगा। काम्या को उपलब्धि के लिए शुभकामनाएंः पीएम मोदी.

– माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई। दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है यह। 7000 मीटर से ऊंची है। काम्या ने सबसे पहले वहां हमारा तिरंगा फहराया है। मिशन साहस पर हैं काम्या, वह सभी महाद्वीपों को सभी ऊंची चोटियों को फतह की कोशिश में जुटी है: पीएम मोदी
– युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए ‘युविका’ कार्यक्रम को इसरो ने लॉन्च किया। युविका का मतलब है युवा विज्ञानी कार्यक्रम। यह कार्यक्रम हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के विजन के अनुरूप हैः पीएम मोदी



Comment here