Breaking News

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

बुद्ध पूर्णिमा व वैशाख पूर्णिमा को लेकर बेगूसराय के विभिन्न गंगा घाटों पर मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाने को सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। बेगूसराय के झमटिया गंगा घाट, सिमरिया घाट, खोरमपुर घाट, कुरहा घाट, मटिहानी घाट और रामदीरी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की हर हर गंगे नमामि गंगे आदि नारों से स्नान करते हुए माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच झमटिया घाट के समीप एनएच 28 पर, जीरोमाइल , राजेंद्र सेतु एनएच 31 पर कई जगहों पर गाड़ियों के जाम भी लग रही है।

सुबह से हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंच गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना करने में जुटे हैं। आज मान्यता के अनुसार गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर पाठि दान करने से अलौकिक पुण्य की प्राप्ति होती है। मुंडन संस्कार का भी शुभ दिन है जिस वजह से गंगा घाट पर मुंडन भी किया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद महिला श्रद्धालु एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने सुहाग के लिए प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस मौके पर कुछ अंधविश्वास भी देखने को मिल रहा है एवं कई लोग भूत खेली करते भी नजर आ रहे हैं। स्थानीय पुजारी राजू गिरी ने बताया कि वैशाख की पूर्णिमा का अपना एक खास महत्व है और इस दिन बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आकर गंगा स्नान करते हैं।

श्रद्धालुओं में गंगा स्नान को लेकर दिख रहा खासा उत्साह
बेगूसराय में मिथिला क्षेत्र के दरभंगा जयनगर मधुबनी सहित अन्य जगहों से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। वैशाखी पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा के दिन बेगूसराय में दरभंगा, मधुबनी व जयनगर से हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान को लेकर घाटों पर उमड़ रही है। वैशाखी पूर्णिमा को गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.