Breaking NewsCelebritiesEntertainmentFashionLife Style

नेहा कक्कड़ से नहीं बल्कि इस लड़की से शादी करेंगे आदित्य नारायण? जानें…

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkad) एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज’बरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. बीते दिनों उनके एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himash Kohli) ने ब्रेकअप (Breakup) से जुड़ी खबरों को फिर से ये कहकर हवा दे दी थी कि नेहा कक्कड़ टीवी पर रोईं तो लोगों ने उनका भरोसा कर लिया. इसके बाद नेहा ने भी जवाब दिया. बहरहाल, यहां पर हम बात करने जा रहे हैं नेहा और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के रिश्ते को लेकर. कुछ समय पहले एक रिएलिटी शो के दौरान नेहा और आदित्य की जल्द शादी की खबरें उड़ी थीं. वहीं हाल ही में दिए इंटरव्यू में नेहा कक्कड़ ने ऐसी खबरों पर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

नेहा कक्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि- ‘आदित्य एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं. उनका दिल सोने जैसा है और मैं ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हूं कि मेरा प्यारा दोस्त इसी साल अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है. मैं उसके लिए खुशियों और सालों-साल उनका साथ बने रहने की कामना करती हूं’. इस इंटरव्यू से साफ है कि नेहा और आदित्य दोस्त से बढ़कर और कुछ भी नहीं हैं.इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आदित्य नारायण ने रिएलिटी शो पर उड़ी अपनी और नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों को फेक बताया था. जिसके बाद ये माना जा रहा था कि इन दोनों की फ्लर्टिंग शो का हिस्सा मात्र थी. इसके अलावा नेहा कक्कड़ एक म्यूजिक वीडियो में आदित्य के साथ रोमांस करती भी दिखाई दी थीं. लेकिन अब उनके बयान से ये साफ है कि इन दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा है, बल्कि सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है.

बात करें नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की तो इन दोनों की शादी की खबरें तब उड़ी थीं, जब शो पर आदित्य की फैमिली पहुंची थी और सभी ने मजाक-मजाक में ही सही लेकिन नेहा को ‘बहू’ बोल दिया था. वहीं शो के होस्ट आदित्य खुद भी कई बार शो की जज नेहा से फ्लर्ट करते और शादी का प्रपोजल देते दिखाई दिए थे. इन दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस जबरदस्त पसंद भी कर रहे थे लेकिन अब नेहा के इस बयान के बाद मालूम होता है कि फैंस का दिल टू’ट जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.