मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर कसवा टोला में दहेज में बोलेरो नहीं देने पर एक नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव जलाने का उसके ससुराल वालों पर आरोप लगा हैं। सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस अधजला शव बरामद कर कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में मृतका के भाई संजय कुमार ने बताया अपने बहन संगीता कुमारी की शादी 18 जून 2021 को परशुरामपुर गांव निवासी सिपाही महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज में बोलेरो की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को संगीता के ससुराल वालों ने फोन कर तबियत खराब होने की बात आने के लिए कहा गया। जब संगीता के ससुराल पहुचे तो उसके घर के पास ही संगीता का शव जलाया जा रहा था। जब रोका तो मारपीट पर आतुर हो गए, जिसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुची पुलिस अर्ध जले शव के कुछ हिस्सा बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस को आता देख अन्य फरार हो गए।
हत्या मामले में नव नामजद और अन्य ग्रामीण पर हुआ प्राथमिकी दर्ज
पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति विनोद कुमार महतो सहित नौ लोगों के साथ अन्य ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का आरोप पति के अलावे अमित महतो, सिपाही महतो, दिनेश महतो, अमित महतो की पत्नी पूजा देवी, दिनेश महतो की पत्नी ललिता देवी, कोल्हाई महतो, राजकुमार महतो, दिनेश महतो के पुत्र रौशन कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।







Leave a Reply