सीतामढ़ी में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मूकबधिर प्रेमी जोड़े की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। प्रेमी जोड़ा सांकेतिक भाषा में एक-दूसरे से बात करते थे। दोनों फेसबुक पर बात करते-करते व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इसी बीच प्रेमी जोड़े की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों साथ जीने-मरने की कसमे खाने लगे। देखते ही देखते दोनों ने शादी कर एक दूसरे के लिए जीने को वादा कर लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के परिजन भी मान गए और दोनों की शादी के लिए मंजूरी दे दी। जिसके बाद लड़के ने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कोलकाता पहुंचकर प्रेमिका से शादी रचा ली।
रीगा मील चौक के रहने वाले सुभाष कुमार ने बताया की उसका तकरीबन 3 वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर बात चल रहा था। देखते ही देखते दोनों का दोस्ती प्यार में बदल गया। कुछ ही दिन बाद दोनों साथ जीने मरने की कसमे खा ली। जिसके बाद प्रेमी ने 700 किलोमीटर दूर वेस्ट बंगाल के कोलकाता दुल्हनिया को लाने पहुंच गया। सारा हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर दुल्हनिया सीतामढ़ी के रीगा पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया।







Galat khabar h khabar ko dilet kigea