प्रचंड गर्मी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों की जांच अब सीएस खुद और एसडीओ व बीडीओ अपने स्तर से करेंगे। यह फरमान डीएम डॉ त्यागराजन ने सीधे पर सीएस, एसडीओ व बीडीओ को दिए हैं। उन्हें जिले के हर छोटे बड़े अस्पतालों का जायजा लेना होगा। साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम को करनी होगी। खास बात यह है कि डीएम ने इसे अनिवार्य रूप से काम में लाने की बात कही है।
दरअसल जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कभी जबर्दस्त लू तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग तंगोतबाह हो रहे हैं। ऐसे में हीट वेब की चपेट में लोगों की आने आशंका प्रबल हो रही है। यही वजह है कि जिले के सभी अस्पतालों में हीट वेब और गर्मी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों की चपेट आने वाले लोगों के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है। अब उस व्यवस्था की हकीकत की सच्चाई जानने के लिए सीएस, एसडीओ और बीडीओ के कंधे पर जिम्मेदारी सौंपी है। सीएस को कहा गया है कि वह स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाएं और खुद उसे लीड करते हुए अस्पतालों की जांच-पड़ताल करें। वहीं एसडीओ और बीडीओ को कहा गया है कि वह भी अपने स्तर से अपने-अपने कार्य क्षेत्र के तहत आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों की जांच कर जिला प्रशाासन को रिपोर्ट नियमित रूप ससे करें। यह काम सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल में करें। समुचित इलाज के लिए व्यवस्थाओं, साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था नियमित रूप से जांच करते रहें।



Comment here