Breaking News

मुजफ्फरपुर : गोद में बच्चा लिए थाने पहुंची नाबालिग, प्रेमी के चाचा को बचाने आई थी

मुज़फ़्फ़रपुर में कथित प्रेमी के चाचा को जेल भेजे जाने के बाद नाबालिग बनी मां बच्चे को गोद मे लेकर थाने पहुंची। वह 1 साल से गायब थी। पुलिस उसकी तलाश में थी। 1 साल बाद अचानक से उसे थाने में देखकर पुलिस के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी के चाचा को बचाने के लिए गोद मे बच्चा लिए थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को कहा वह अपने मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। उसका अपहरण नही हुआ है। चाचा को मुक्त कर दिया जाए। लेकिन, जब किशोरी को पता चला कि चाचा को पिछले सप्ताह ही जेल भेज दिया गया है तो वह निराश हो गई। इधर, किशोरी के पहुंचने के बाद केस के आईओ जमादार राजू चौधरी ने किशोरी से पूछताछ की। इधर, केस के आईओ ने बताया कि किशोरी का उम्र सत्यापन किया गया है। उससे पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद इसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इसका बयान दर्ज करवाया जाएगा।

प्रेमी के साथ भागकर चली गई राजस्थान, वहां कर ली शादी, अब गोद में है एक बच्ची

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। उसने बताया कि उसका प्रेमी राजस्थान में रहकर पेंटिंग का काम करता है। वे लोग एक दूसरे से बीते दो सालों से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों बिना किसी को बताए घर से भाग गए। घर से भागने के बाद वे दोनों राजस्थान चले गए। वहां दोनों आपस मे शादी कर लिया। इसके बाद दोनों से एक बच्ची जन्म ली। वहां रहने के बाद जानकारी मिली कि प्रेमी के घर पुलिस पहुंची थी। वहां से प्रेमी के चाचा को पकड़ ली है। जानकारी के बाद वह उन्हें बचाने के लिए मुज़फ़्फ़रपुर पहुंची। उसने बताया कि उसके माता पिता ने लड़के वालों पर केस कर दिया है। लेकिन, वह अपनी मर्जी से चली गई थी। लड़के के घर वालो का कोई दोष नही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.