Breaking News

मोतिहारी में गंडक नदी में डूबकर बच्ची की मौ’त, नदी किनारे सहेलियों के साथ खे रही थी

मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र के नगदाहहा में गंडक नदी में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान नगदाहा गांव के श्याम बिहारी सहनी के पांच वर्षीय पुत्री अनामिका कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका अपने अन्य बच्चों के साथ नदी के किनारे खेल रही थी। इसी बीच खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया, और वह नदी में जा गिरी। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने हल्ला किया, आसपास के लोग दौर कर आते और नदी से निकालते तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

जैसे ही घर मे पता चला कि बच्ची की मौत हो गई, घर मे चीख पुकार मच गया, मृतका के मां कंरो-रो के बुरा हाल है। घटना की जानकरी मलाही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मलाही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मलाही थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि सूचना मिली कि नगदाहा में गंडक नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.