सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के समीप बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल डाला। जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लीलारो गांव निवासी राजेंद्र शाह के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी स्व. जवाहिर शाह के पुत्र कर्ण शाह और उसके रिस्तेदार जगदीश शाह के रूप में हुई है। इधर गंभीर रूप से घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक अपने बड़े भाई के शादी में शामिल होने के लिए हुसैनगंज जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने तीनों को कुचल दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं खुशी का माहौल भी गमगीन हो उठा है।



Leave a Reply