Breaking News

सीवान में बीच सड़क श’राबी ने मचाया उत्पात, देता रहा भद्दी-भद्दी गालियां

सीवान में शराबी खुलेआम सड़कों पर नशे में उत्पात मचाए घूम रहे हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित मौलसरी चौक का है। जहां पर एक शराबी नशे में शराब के पीछे अपनी पूरी संपत्ति बर्बाद करने की बात कह रहा है। बाजार के बीचो-बीच लेटकर उत्पात मचा रहा यह शराबी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नीतीश सरकार को तार-तार कर रहा है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत यह शराबी पिछले कई घंटों से सड़कों के बीचो-बीच लेटा रहा। कई अधिकारियों की गाड़ी आती जाती रही लेकिन किसी अधिकारी ने शराबी को पकड़कर हवालात में बंद करने की जुर्रत नही की। बाकायदा सड़कों पर चल रहे राहगीरों के बीच शराबबंदी कानून हास्य का कारण बना रहा।

गौरतलब है कि बिहार में शराबियों को पकड़ने और शराब धंधेवालों को जेल भेजने और जुर्माना वसूलने की नीयत से सरकार ने अपनी पूरे पुलिस फोर्स और सिस्टम को शराबियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे लगा दिया है। हालांकि सरकार की सारी कवायदों के बीच शराबी-शराब की नशे में धुत होकर सड़कों पर खुलेआम कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.