Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन में न’शाखुरानी गिरोह का शातिर गिर’फ्तार, यात्री को लू’टने की फिराक में था

मुजफ्फरपुर में जंक्शन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को नशा देकर लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के शातिर सदस्य को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि, एक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शातिर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 6 के बीच से पकड़ा गया हैं। उसके पास से ब्लेड व नशे की कई गोलियां बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि शातिर यात्री को निशाना बनाने के चक्कर मे था। लेकिन, इसी दौरान जीआरपी के जवानों की नजर उसपर पड़ गई। जिसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ा गया।

आरोपी काजीमोहम्मदपुर थाना के अघोरिया बाजार नीमचौक निवासी मो गुड्डू है। मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि प्लेटफार्म पर गश्त लगा रहे जवानों की नजर शातिर पर पड़ी थी। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। शक के आधार पर उसे खदेड़कर पकड़ा गया। जबकि, एक मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गुड्डू के जींस के पिछले पॉकेट से एक काला रंग का पर्स मिला। पर्स में एक ब्लड का टुकड़ा था। जबकि, दाहिने पॉकेट से 10 नशे का टेबलेट बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की योजना बना रहा था। इसके अलावा, वह यात्रियों को नशा देकर सामान लूटपाट करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.