पूर्व मध्य रेलवे (ECR) जोन की 3 जो़ड़ी ट्रेनें 17 मई से 10 जून के बीच चार-चार दिनों के लिए रद्द रहेंगी। साथ में एक जोड़ी ट्रेन के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है। आगे जानिए, कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
परिचालन रद्द की गई ट्रेनें :
1. दिनांक 17, 24, 31 मई एवं 7 जून को सोनपुर से खुलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
2. दिनांक 17, 24, 31 मई एवं 7 जून को छपरा से खुलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
3. दिनांक 17, 24, 31 मई एवं 7 जून को सीतामढ़ी से खुलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
4. दिनांक 18 एवं 25 मई तथा 1 एवं 8 जून को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।


5. दिनांक 17, 24, 31 मई एवं 07 जून को जयनगर से खुलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
6. दिनांक 20 एवं 27 मई तथा 03 एवं 10 जून को अमृतसर से खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

1. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर से दिनांक 16, 23 एवं 30 मई तथा 6 जून को 210 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
2. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से दिनांक 16, 23 एवं 30 मई को 150 मिनट तथा 6 जून को 190 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
3. 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी से दिनांक 16, 23 एवं 30 मई को 90 मिनट तथा 6 जून को 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
अब जानिए, क्या है वजह
दरअसल, छपरा ग्रामीण और सोनपुर रेलखंड के मध्य समपार फाटक के स्थान पर लिमिटेड हाईट सब-वे (LHS) का निर्माण होना है। इसलिए दिनांक 17, 24, 31 मई एवं 7 जून को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक 5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर ही इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।




Leave a Reply