Breaking News

आगामी 1 से 14 जून तक भाजपा मनाएगी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व

मुजफ्फरपुर : प्रदेश व केंद्रीय भाजपा द्वारा निर्धारित अगामी 1 जून से चलने वाले कार्यक्रम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व की तैयारी, संगठन की बूथस्तरीय मजबूती, जन समस्या के निवारण में विभागीय उदासीनता एवं शराबबंदी कानून के तहत जांच के नाम पर जन-मानस के उत्पीड़न आदि विषय को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई बैठक में अगामी कार्यक्रम एवं सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के आरंभ में जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने कार्यकर्ताओं के सम्मान हनन का मामला उठाते हुए कहा कि संगठन के दायित्व के अनुरूप कार्यकर्ता दायित्व निर्वहन को संकल्पित हैं किन्तु समय-समय पर शासन, प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान पर प्रहार कर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने पिछले दिनों भाजयुमो महामंत्री सिद्धार्थ कुमार के विवाहोत्सव में शराब जांच के नाम पर उत्पाद विभाग द्वारा सूचना की वैधता के बगैर मचाए गए उत्पात से अवगत कराते हुए शिर्ष नेतृत्व एवं सरकार में बैठे नेताओं से ठोस कार्रवाई की मांग की ताकी भविष्य में किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना नही करना पड़े।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि संगठन के लिए हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है जिसकी बुनियाद पर आज हमारा विशाल संगठन खड़ा है।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता त्याग व तपस्या के बल पर संगठन ही नही बल्कि राष्ट्र की मजबूती के लिए सदा समर्पित रहता है वैसी स्थिति में कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा को संगठन सदैव संकल्पित है सरकार को भी इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ सशक्तिकरण पर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ एवं पन्ना टोली यथाशिघ्र गठित करना आवश्यक है इससे भाजपा के सांगठनिक ढांचे को ना केबल मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के साथ आम जनमानस की उम्मीदें, समन्वय बनाकर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में मददगार साबित होगी।

वहीं कार्यकर्ताओं की समस्या से संबंधित सभी विषय प्रदेश के संज्ञान में होने की बात कहते हुए अगामी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम की तिथिवार चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक रुप से समरसता को बढ़ावा देना है. जो लोग आज मुख्यधारा से पीछे हैं एवं इनका समग्र विकास वंचित हैं, वैसे लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा की सरकार पूर्ण समर्पित है. इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर, सेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाए जाएंगे. जिसके तहत सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से लोगों को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने की जानकारी दी जाएगी.

इस दौरान पार्टी के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेता भी कार्यक्रमों में शामिल होने आएंगे.
उन्होने कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संजीव झा ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष डाo अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, मनीष कुमार, चंदा देवी, निर्मला साहू, अंजना प्रसाद, मंत्री रविकांत सिन्हा, संजीव झा, सुरेश चौधरी भोला, कृष्ण बल्लभ यादव, इंदिरा सिंह, जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार, धनंजय झा, उमेश पांडे, रागनी रानी, नवीन कुमार ठाकुर, फेकू राम,नंद किशोर पासवान, अलीमुद्दीन चुन्नू, मनोज नेता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.