कर्नाटका के चित्रदुर्ग में आगामी 13 से 15 मई तक 7वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। जिसमें बिहार की महिला बैडमिंटन टीम भी भाग लेंगी। बता दें कि महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि टीम को फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आम जनता पार्टी की अध्यक्ष अनामिका पासवान, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव मिताली मिश्रा, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार, वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने टीम को रवाना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।null
बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम मंगलवार को संघमित्रा एक्सप्रेस से प्रतियोगिता खेलने के लिए कर्नाटका के लिए रवाना हो गई। टीम इस प्रकार से है: पूनम कुमारी (कप्तान), युक्ता रानी, कोमल कुमारी, कशिश कुमारी (बेगूसराय), नयनश्री, पायल कुमारी (भागलपुर), बिट्टू झा (सिवान), अर्चना कुमारी, तरनुम खातून, नेहा ठाकुर (वैशाली)
प्रशिक्षक – विकास कुमार (बेगूसराय), प्रबंधक – शोभा रानी (सीतामढ़ी)



Leave a Reply