Breaking News

बिहार : 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से मिली शराब

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या तीन पर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस ने लावारिस स्थिति में पड़े एक बैग से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. रेल पुलिस ने ट्रेन की तलाशी के दौरान ट्रेन से लावारिस स्थिति में एक बैग से अलग-अलग ब्रांड के 38 बोतल एवं 10 केन पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

इस बात की जानकारी देते हुए छपरा आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में शराब बंदी को देखते हुए यूपी की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. इसी क्रम में बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के

जनरल कोच संख्या D-2 में पश्चिमी शौचालय के पास संदिग्ध व लावारिस हालत में रखे एक सफेद प्लास्टिक बोरी को बरामद किया गया. जिसकी तलाशी करने पर उक्त बैग से 10 अदद केन पैक एवं 38 बोतल विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की गई. जिसे बिहार राज्य में प्रतिबंधित होने के कारण उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाया गया था. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4680 रुपया है. जिसके संबंध में रा रे पु /छपरा पर मु अ सं 81/22 u/s 30 (A) बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 s/v अज्ञात दिनांक 10.05.22 दर्ज किया गया. छापेमारी टीम में आरपीएफ एवं सीआईबी के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.