Breaking News

जिस्मफ’रोशी करने से मना किया तो गुंडा भेज करवाई पि’टाई, पी’ड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

बिहार के लखीसराय में एक युवक को जिस्मफरोशी से मना करना महंगा पड़ा। धंधे में शामिल महिलाओं ने गुंडा भेजकर उसकी पिटाई करवा दी। युवक ने एसपी से गुहार लगाई है। मामला नगर थाना इलाके के ओरैया गांव की है। एसपी को दिए गए शिकायती आवेदन में युवक जहांगीर ने कहा कि गांव की दो महिलाएं गलत धंधा करती हैं। बाहर से गुंडे और अपराधी तत्व उनके पास आते हैं। इलाके कुछ मर्द उन महिलाओं को संरक्षण देते हैं। ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो अकेले में खोजकर उन्हें धमकी दी जाती है।
जहांगीर ने बताया कि सोमवार को दो लोग उसके पास आए और पिटाई करने लगे। पूछने पर कहा कि उन महिलाओं को क्यों रोकते हो। दोनों ने पिटाई कर उन महिलाओं को रोकने टोकने से मना किया। जाते जाते जान से मार देने के साथ गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। कहा कि गांव छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।

जहांगीर ने कहा कि थाना को जानकारी देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उलटे इसकी जानकारी गुंडों को दे दी जाती है। ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जहांगीर ने कहा कि कुछ दिनों पहले इन्हीं लोगों ने उसके बेटे को मारपीट बायपास पर फेक दिया था। वह अभी भी पटना में इलाज चल रहा है। वह काफी डर हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.