Breaking News

सीतामढ़ी में सीता जन्मोत्सव को लेकर निकली शोभा यात्रा, निकाला गया विशाल निशान शोभा यात्रा

सीतामढ़ी में सीता जन्मोत्सव के अवसर मंगलवार को श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से शहर में विशाल निशान शोभा यात्रा निकाला गया। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व महंत श्री श्री 108 कौशल किशोर दास ने की। यात्रा के दौरान नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार के अलावा कई जनप्रतिनिधि समेत श्रद्धालुओं द्वारा माता सीता की डोली को अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। वही यात्रा में माता सीता की झांकी निकाली गई।

यात्रा में काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, माताएं व बहने ध्वज लेकर जय जय सिया राम नाम का जाप कर रहे थे। यात्रा को शांतिपूर्ण तरीका से सम्पन्न कराने के शहर विभिन्न चौक-चौराहो पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह यात्रा शहर के जानकी मंदिर से निकल कर मेन रोड होते हुए महंत साह चौक, किरण चौक तक पहुँची। फिर पुन: जानकी मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शरबत, पानी व नाश्ता का प्रबंध किया गया था। साथ ही श्रद्धालुओं को अबीर गुलाल लगाकर जानकी उत्सव की शुभकामना दी गई।

पुनौरा धाम में रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि जानकी जन्मोउत्सव को लेकर पुनौरा धाम मंदिर परिसर में रात्रि को संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल होंगे। वही कार्यक्रम में चार चाँद लगाने के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और लोक गायिका कल्पना पटवारी अपना सुरीली आवाज बिखरेगी।

जानकी महोत्सव को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया मंदिर
इस अवसर पर पुनौरा धाम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसमें आकर्षक चमकीली लाइट लगाया। जिसको देखने के लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.