पटना/नई दिल्ली. बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद प्रदेश को देश के औद्योगिक मानचित्र पर लाने के लिए नीतीश कुमार की सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इस दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है. निवेशकों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. उन्हें बिहार सरकार की पहल और राज्य में मौजूद मौकों के बारे में बताया जाएगा और साथ ही प्रदेश में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा. इन सबके बीच बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बड़ा दावा किया है. बिहार के मंत्री ने कहा कि भविष्य में प्रदेश में सालाना 5 लाख नौकरियों के अवसर सृजित होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि किस क्षेत्र में रोजगार के कितने मौके पैदा होंगे.







Leave a Reply