Breaking News

मुजफ्फरपुर : 32 लाख लू’टकां’ड का आ’रोपी गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र इलाके से यूको बैंक लूटकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की शिवहर में करीब 2 वर्ष पूर्व यूको बैंक से हुई 32 लाख लूटकांड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

बताया गया कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर शिवहर पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची थी। इसके बाद सिकंदरपुर ओपी पुलिस की मदद से नगर थाना क्षेत्र इलाके के एक कॉलेज के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की खरारु निवासी बलिंद्र कुमार उर्फ बलिंद्र राय के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर यूको बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से उसके पीछे शिवहर पुलिस लगी थी। लेकिन, वह पकड़ के नही आ रहा था। इधर, सिकंदपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिवहर पुलिस वारंट लेकर आई थी। सीडीआर में लोकेशन ट्रेस होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की गई है। वही, आगे की कानूनी कार्यवाही कर शिवहर पुलिस उसे अपने साथ लेकर शिवहर के लिए रवाना हो गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.