चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में बिहार का विकास नहीं हुआ है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने अपना मुंह खोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल पूछे जाने पर कहा यह तो आप लोग ही बता सकते हैं कि बिहार का विकास किया है कि नहीं किया है। कौन क्या बोलता है उसका उसका कोई महत्व नहीं है। महत्व है सत्य का। आप सब जानते हैं कि क्या हुआ है, कितना काम किया गया है। इन सब चीजों का तो हम आपसे आग्रह करेंगे खुद ही देखिए।
सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए कहा कि हम लोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं। कोई क्या बोला, उसका हम जवाब दें। लेकिन यह तो आप खुद जानते हैं आप ही लोग बता दीजिए, जवाब दे दीजिए हम तो यही आग्रह करेंगे।


CAA से लेकर कोरोना के सवालों पर भी बोले
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कोरोना काल के बाद CAA लागू करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा सबसे बड़ी बात है कि अभी कोरोना का केस बढ़ रहा है। हमको ज्यादा चिंता कोरोना का है। कोरोना से लोगों की रक्षा करने की है। पॉलिसी की बात होगी तो उसको अलग से देखेंगे। हमने बाकी चीजों को अभी देखा नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोयला संकट को लेकर बिजली में हो रही कटौती को लेकर कहा कि बिजली की संकट की स्थिति में जो भी राज्य सरकार से संभव है काम करने की कोशिश की जा रही है। आप लोग तो जानते ही हैं कि संकट तो एक जगह पर होता नहीं है, अनेक जगह पर होता है। जो भी हम लोग कर सकते हैं वह अपने वह करने का प्रयास करेंगे।




Comment here