Breaking News

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन- खेसारी के फैन एक-दूसरे को गा’ली-ग’लौज पर उतारू, खेसारी बोले- केस करेंगे

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हों या खेसारी लाल यादव दोनों विवादों में खूब रहते हैं। दोनों के फॉलोवर्स भी आपस में लड़ते-भिड़ते रहते हैं। अब लड़ना-भिड़ना भी आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर शब्दों के वाण खूब चलते हैं। नए विवाद के केन्द्र में हैं खेसारी लाल यादव। दोनों के समर्थक जाति-जाति की लड़ाई भी लड़ रहे हैं। खेसारी लाल यादव हैं और पवन सिंह राजपूत। हद यह कि मां- बहन-बेटी की गालियों की बौछार सोशल मीडिया पर हो रही है।

सौम्या पोखरैल ने कहा- पवन सिंह को नहीं जानती, इसके बाद तंज की बरसात होने लगी

नए विवाद की शुरुआत हुई खेसारी लाल यादव के नए एलबम से हुई जिसमें खेसारी लाल यादव की फोटो का टैटू हाथ में बनवाने वाली उनकी फैन सौम्या पोखरैल थीं। सौम्या पोखरैल का गाना जैसे ही आया ‘हरदी लागे जान के’ उसे लोगों ने काफी पसंद किया। गाना की लांचिंग के दिन सौम्या पोखरैल ने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह से जुड़े एक सवाल के जवाब में कह दिया कि- ‘ कौन हैं पवन सिंह, वह पवन सिंह को नहीं जानती हैं।’ इसके बाद पवन सिंह के फॉलोवर्स ने सौम्या पोखरैल पर तंज की बरसात कर दी। जानकारी है कि मगहिया जवान के गौतम ने भी वीडियो बनाकर पोखरैल पर खूब तंज कस दिया।

अश्लीलता का विरोध करो पर मां- बहन को ऐसी गाली मत दो- योगिना भयाना

पोखरैल पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे तो इसे डिफेंड करने खेसारी लाल यादव खुद सामने आए। खेसारी ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। सवाल महिलाओं के हक की बात करने वाली योगिना भयाना ने भी उठाया। योगिना ने ट्वीट कर लिखा कि – हर बार महिलाओं को क्यूं निशाना बनाया जाता है? अश्लीलता का विरोध करो लेकिन किसी ने मां- बहन को ऐसी गंदी गालियां देना घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री नीतश कुमार को टैग करते हुए यह भी लिखा कि- ‘आपको जरूर एक्शन लेना चाहिए’। हालांकि योगिना के ट्वीट पर भी लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। अभिषेक कुमार ने लिखा है- मैडम आप एक पक्ष देख रही हैं। भोजपुरी के सभी सिंगर अपने गानों में महिलाओं को ही शिकार बनाते हैं। एक बार यू ट्यूब में खेसारी जी के भी गाने देख लीजिए। अभिषेक ने यह भी लिखा है कि गानों के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी जायज नहीं है।

अभी लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं, दो दिन बाद पटना आकर केस करूंगा

भास्कर ने गुरुवार को खेसारी लाल यादव से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वे अभी लखनऊ में अपनी फिल्म की शूटिंग में है। दो दिन बाद पटना आएंगे तो खुद से थाने में केस करेंगे। कहा कि मेरी मां- बेटी को गालियां दी जा रही है। विरोध का यह तरीका ठीक नहीं है। जातिगत कार्ड खेला जा रहा है। हर जाति- धर्म में मां- बहन, बेटी की इज्जत होती है।

तब ‘चाची की बाची सपनवां में आती है’ गाना पर खेसारी की खूब आलोचना हुई थी

बता दें कि वे खेसारी लाल यादव ही हैं जिन्होंने एक गीत गाया था- ‘ चाची के बाची सपनवां में आती है’। इस गाने की खूब आलोचना हुई थी। उस समय भी खेसारी लाल यादव भोजपुरी गानों में अश्लीलता के सवाल पर घिरे थे। तब उन्होंने अपने तरीके से तर्क दिया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.