रोहतास के करगहर थानाक्षेत्र के लखनपुरा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल कोचस थानाक्षेत्र के बलथरी गांव के फुलबास साह का पुत्र धनजी गुप्ता सासाराम के मुरादाबाद के रहने वाले स्वर्गीय श्याम लाल साह एवं माता रुकमणी कुंवर की पुत्री सोनी कुमारी से प्रेम करता था। लेकिन यह रिश्ता परिवार के लोगों को पसंद नहीं आया। दोनों के रिश्ते में गरीबी आड़े आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन युवक की सौतेली मां बिना दहेज के शादी नहीं करना चाहती थी।
युवती के पिता की मौत हो चुकी है। दो भाई जिसमें एक नशेरी है और दूसरा किसी मामले में जेल में है। गरीबी होने के कारण युवती किसी तरह से शादी विवाह में खाना बनाकर अपना और अपने मां का पेट पालती है। दोनों का प्यार छिप-छिपकर चल रहा था। तभी युवती करगहर थानाक्षेत्र के लखनपुरा में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए आई थी। खाना बनाने के दौरान ही युवक से उसकी फोन पर बात हुई तो युवती ने युवक को मिलने के लिए बुला लिया।


युवती से मिलते देख किसी ने युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी। इसके बाद लड़के के पिता फुलबास साह, मां सहित अन्य लोग आकर लड़की के साथ मारपीट करने लगे और मोबाइल छीन लाया। इसके बाद ग्रामीण लड़की पक्ष से खड़े हो गए और बुरा भला कह कर युवक के परिवार के सदस्यों को भगा दिया। तथा लड़का ने जब शादी करने की बात स्वीकारी तो गांव के लोगों ने आपस मे चंदा कर पैसे जुटाया और हिंदू रीति रिवाज के साथ लखनपुरा के एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

अब इन दोनों प्रेमी युगल के सामने रहने की समस्या आन पड़ी है। क्योंकि लड़का के परिवार वाले इन्हें रखने से मना कर रहे हैं। ऐसे में गाँव के लोग ही अपने घर पर रखकर अभी इन दोनों का ख्याल रख रहे हैं। जल्द ही गांव के लोगों की मदद से इनको नौकरी और रहने का व्यवस्था भी कराने का निर्णय लिया गया है।




Comment here