सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाइन बाजार स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर में बुधवार की देर रात लगी भीषण जिसमें लाखों की दवा जलकर स्वाहा हो गया । बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी । आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे दुकान को जलाकर राख कर दिया।
थोक एवं खुदरा दवा के विक्रेता बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक देवेंद्र प्रसाद शारदा ने बताया कि इस अगलगी में करीब 50 लाख की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि देर रात होने के कारण जबतक लोग जगे एवं दमकल गाड़ी पहुंची, तबतक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक सब कुछ राख हो चुका था। आग से पूरा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अंदर के कमरों तक आग फैल चुकी थी।




Leave a Reply