Breaking News

सीतामढ़ी में दिनद’हाड़े 1.50 लाख कैश ले उड़े ब’दमाश, PNB शाखा में कैश जमा करने गया था युवक

सीतामढ़ी में बैंक के बाहर पूर्व से घात लगाकर बैठे उच्चको ने एक युवक से 1.50 लाख रुपया उड़ा लिया। घटना नगर के मेहसौल ओपी स्थित कारगिल चौक पीएनबी बैंक की शाखा की है। जहां दिनदहाड़े कुछ अज्ञात उच्चकों के द्वारा एक युवक के थैला को ब्लेड से काट कर डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पीड़ित युवक नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरव गांव रहने वाला रामप्रसाद सिंह सिंह है। जो शहर स्थित पीएनबी शाखा में बुधवार को करीब डेढ़ लाख रुपए जमा करने पहुंचे थे। बैंक में कतार के दौरान उच्चको ने पीड़ित के झोला को ब्लेड से काट कर रुपए उड़ा लिए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि रुपए जमा करने के लिए इस काउंटर से उस काउंटर भेजा जा रहा था। इसी दौरान बैंक के परिसर में मौजूद बदमाशों ने झोला को ब्लेड से काट कर सारे नगदी रुपए चोरी करने में सफल रहे।

झोला से रुपए गायब होने की भनक लगते ही शोर शराबा होने लगा। और बैंक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची मेहसौल ओपी पुलिस ने मामले को लेकर काफी छानबीन की। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। इस दौरान पुलिस ने सभी ग्राहकों की तलाशी ली। इसके अलावा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध को पुलिस ने देखा जिसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.