समस्तीपुर में एक शिक्षक पिता की घिनौनी हरकत का वीडियो सामने आया है। शिक्षक की 18 साल की बेटी ने खुद यह सनसनीखेज वीडियो बनाया है, जिसमें दिखाया है कि कैसे उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद आज गुरुवार को पुलिस ने शिक्षक पिता को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए रोसड़ा एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। विस्तृत रूप से बयान दर्ज होने के बाद इसमें शामिल और लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत लेकर गई पीड़िता को पहले थाने से भगाया
पीड़िता ने बुधवार को वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया था कि जब वो इसकी शिकायत लेकर रोसड़ा थाना गई थी, तो उसे भगा दिया गया था। हालांकि इस मामले पर न तो रोसड़ा थाना न ही रोसड़ा एसडीपीओ ने कुछ कहा है।
इधर थाने पहुंची पीड़िता को उसके मामा अपने घर ले गए थे। जानकारी मिल रही है कि मामा समेत उसके परिवार वाले दबाव बना रहे हैं कि वह वायरल विडियो को एडिट किया हुआ बताए। पीड़िता के अनुसार उसकी शिक्षिका मां भी इन सबमें पिता का ही साथ दे रही है। फिलहाल पीड़िता न्याय की आस लिए दहशत में है।




Leave a Reply