Breaking News

दरभंगा रेडिएंट कैशियर ह’त्या व लू’ट मामला: 1 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

दरभंगा के बलभद्रपुर नवटोलिया निवासी व रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के कैशियर जटाशंकर चौधरी को बदमाशों ने फ्रेंडस कालोनी के सामने ओवरटेक कर घेरने की कोशिश की। बदमाशों के हाथ में हथियार देखकर जटाशंकर अपनी बाइक को फ्रेंडस कालोनी की ओर मोड़ दिया। लेकिन, सामने में ट्रक होने से जटाशंकर भागने में असफल हो गया। इस बीच बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और रुपये से भरे बैग लूटकर आराम से फरार हो गए। जटाशंकर बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित लहेरियासराय-समस्तीपुर पथ में संचालित अमेजन कार्यालय से 12 लाख 31 हजार 806 रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे।

एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आइपीएस विक्रम सहांग भी मामले के पर्दाफाश में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि लगातार बदमाशों के सुराग मिल रहे हैं। समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर जिले सहित दरभंगा दरभंगा के कमतौल और जाले थानाक्षेत्र के कई बदमाशों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है। लेकिन, पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

अब तक के अनुसंधान से स्पष्ट हो पाया है कि सीसीटीवी कैमरे से यह स्पष्ट हो गया है कि लूट की बाइक से ही कैशियर की हत्या कर रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने छापेमारी दौरान भालपट्टी ओपी क्षेत्र से लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है, लेकिन अबतक किसी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीडि़त परिवार को इंसाफ नहीं मिलने से पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.