इन दिनों भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव बिहार पुलिस के रवैये से परेशान हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से CM से अपील करने के बाद भी पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से भड़के हुए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से FIR करके पूरा नाटक किया, जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, FIR दर्ज भी नहीं हो रही है।
वहीं, उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको निशाने पर ले लिया। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से तुलना करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। बता दें, हाल में एक वीडियो शेयर कर खेसारी ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और बेटी से रेप की धमकी दी गई है। बीते रविवार को एक यूट्यूबर का वीडियो भी शेयर किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ट्रोलर्स ने लिखा- खेसरिया का समर्थन वही करेगा जिन्हें अपनी चाची की बाची सपनवा में आती होगी…
खेसारी के ट्वीट पर उपेन्द्र कुमार यादव ने लिखा है, ‘भैया हमार पूरा छपरा जिला का यादव आपके साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, बस आपके हां की जरूरत है।’ ओम प्रकाश यादव ने लिखा है- ‘ हम खेसारी लाल यादव जी के तरफ से है और हम चाहते हैं कि FIR दर्ज हो। नहीं तो हम सब आंदोलन शुरू करेंगे। भले ही कोई भी रास्ता अपनाना पड़े।’
एक्स रे यादव ने लिखा है, ‘खेसारी लाल यादव तुम एक सेलिब्रिटी हो इसलिए तुम ट्विटर से माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हो। जो नर्क तुमने भोजपुरी जगत में फैलाया है, पाप का फल तुम्हें यहीं भोगना है। आज ही ऐलान क्यों नहीं कर देते कि आज के बाद एक भी अश्लील गाने नहीं गाओगे। देखो जनता कैसे तुम्हारे पीछे आकर खड़ी हो जाएगी। और अपनी तुलना सुशांत सिंह राजपूत से तो करना भी मत, तुम सिर्फ एक अश्लील गायक हो, मां सरस्वती तुमसे कभी खुश नहीं हो सकती।’



कुमार ने लिखा है, ‘खेसरिया को वही समर्थन कर सकते हैं जिन्हें अपनी चाची की बाची सपनवा में आती होगी, ऐसे इंसान को बिहार पुलिस गिरफ्तार करे। इसने पूरे भोजपुरी गीत संगीत के साथ साथ संस्कार को भी मिट्टी में मिला दिया है।’




Leave a Reply