समस्तीपुर में मुफ्फसिल थाना के धुरलख भूईधारा में बुधवार की रात प्रॉपर्टी डीलर सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंकू देवी के पति शिव शंकर राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जख्मी कर दिया।घटना के बाद जुटे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।null

घटना को लेकर बताया जाता है कि शिवशंकर राय अपने घर के बाहर ही मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए सड़क पर टहल रहे थे। जैसे ही वह मंदिर की ओर बढ़े वैसे ही मुंह बांधे पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें तीन गोली उनके सीने व मुंह में जा लगी। वहीं एक गोली कमर के पास से गुजर गई। घटना के बाद वह किसी तरह भागते हुए अपने घर पहुंचे। जहां परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से इलाज ले लिए अस्पताल ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में एसपी हृदय कांत का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है। घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।






Leave a Reply