Breaking News

मुजफ्फरपुर में हार्डवेयर दुकान से तीन लाख की चो’री, CCTV में चोरों की करतूत कैद

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रहट्टी में चोरों ने देर रात एक हार्डवेयर दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इसमे मोटर, पंखा समेत अन्य सामान था। जिसका आकलन करने में दुकानदार लक्ष्मी सिंह जुटे हुए हैं। घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के समीप की है। फोरलेन से ठीक सटे हुए उनकी दुकान है। दुकानदार ने बताया कि बुधवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने शटर का ताला काट दिया। लॉक तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर छानबीन की तो देखा पूरा सामान अस्त व्यस्त है। तब चोरी का पता लगा।

घटना की सूचना मिलने पर कुढ़नी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में लगे CCTV को खंगाला गया। इसमे तीन शातिरों की करतूत कैद मिली। एक नए चेहरा छुपाने के लिए मास्क पहन रखा था। जबकि अन्य दो के चेहरे खुले हुए थे। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। आसपास के थानों में फुटेज भेजकर शातिरों की पहचान कराई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच ने ये भी पता लगा कि चोरों की संख्या तीन से अधिक थी। कुछ शातिर दुकान से 100 मीटर की दूरी पर रेकी कर रहे थे। ताकि अगर कोई उस तरफ आता तो अपने साथियों को फौरन सतर्क कर देते। इसके लिए पुलिस आसपास के अन्य दुकानों में लगे फुटेज को भी खँगालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.