Breaking News

मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में विधवा की ह’त्या, फंदे से लटकता हुआ मिला ला’श

विधवा की जमीन विवाद में हत्या कर दी गयी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गयी थी। लेकिन, शव जमीन में सटा हुआ। गर्दन में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी और इसे छत में लगे एक कुंडी से बांधा गया था। शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि किसी ने इसकी हत्या कर शव को टांग दिया है। मृतका की पहचान विभा देवी (35) के रूप में हुई है। उसके पति विनोद सहनी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसे एक सात साल की बेटी और एक तीन साल का बेटा है। मृतका के चाचा लक्ष्मण सहनी ने पटीदारों पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। थानेदार शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि परिजन का बयान दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन जो बयान देंगे। उसपर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ साल से चल रहा था विवाद

मृतका के चाचा ने बताया कि विनोद की मौत के बाद से पटीदारों से विवाद चल रहा है। आरोपी उसकी निजी जमीन को हथियाना चाह रहे थे। इसे लेकर अक्सर विवाद होता है। करीब डेढ़ साल से ये मामला चल रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत चौकिदार से लेकर थाना में भी की थी। लेकिन, कोई निदान नहीं निकला। उनलोगों के समक्ष भी उक्त बातें आयी थी। इसे लेकर विभा के ससुराल में पंचायत भी हुई। पर आरोपियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

बेटी दे रही मां की हत्या का बयान

इसी बीच आरोपी विवादित जमीन पर शौचालय का निर्माण करवाने लगा। विभा ने इसका विरोध किया। परिजन को आशंका है कि इसी विरोध के चलते उसकी हत्या कर दी गयी। वहीं मृतका की बेटी खुशी भी पुलिस के सामने अपनी मां की हत्या करने का बयान दे रही है। अपने पटीदारों पर आरोप लगा रही है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार बताए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.