Breaking News

देश का चौथा बड़ा इस्कॉन टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खुला, ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के वंशजों ने बनाया

बिहार की राजधानी पटना में इस्कॉन का देश में चौथा सबसे बड़ा मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आज इसका उद्घाटन किया गया। 4 बजे यहां आरती होगी। इसके बाद शाम 7 बजे आम श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकेंगे। आपको बता दें कि 11 सालों में 100 करोड़ की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया गया है। नागर शैली में बने मंदिर में राजस्थान से लाया गया मकराना का संगमरमर लगा है। जो इस मंदिर की खूबसूरती को चार चांद लगाता है। मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है। इस मंदिर को 84 खंभों के सहारे बनाया गया है। करीब 2 एकड़ में बने राधा बांके बिहारी जी चार मंजिला मंदिर को सेमी अंडर ग्राउंड बनाया गया है। जिसमें एक भक्ति कला क्षेत्र है। फर्स्ट फ्लोर पर प्रसादम हॉल है। जहां करीब 1000 लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन से पहले जुटे श्रद्धालु।

इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन से पहले जुटे श्रद्धालु।

मंदिर का ताजमहल कनेक्शन

इस मंदिर का ताजमहल से भी कनेक्शन है। दरअसल, इस मंदिर को ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के वंशजों ने बनाया है। इस मंदिर को बनाने के लिए 2007 में ही भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद साल 2010 में इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2021 तक इस मंदिर को पूरी तरह बना कर तैयार कर लिया गया। इस मंदिर का उद्घाटन 2021 में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से उद्घाटन को 1 साल बाद किया गया।

मंदिर के उद्घाटन से पूर्व रंगोली बनाई गई है।

मंदिर के उद्घाटन से पूर्व रंगोली बनाई गई है।

मंदिर की गोशाला में 500 से अधिक गाय

इस मंदिर में एक गोशाला बनाई गई है। इसमें 500 से अधिक की संख्या में गाय रखी गई हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हीं गायों के दूध से भगवान के लिए प्रसाद बनाकर उन्हें भोग लगाया जाएगा। उसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.