Breaking News

BPSC 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा को ले हुआ बदलाव, जानें…

BPSC की परीक्षा पूरे बिहार में 8 मई को है। पर परीक्षा के कुछ दिन पहले की कई जिलों का केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके लिए बीपीएसपी ने संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें भागलपुर, समस्तीपुर, गया, पटना जिला शामिल है। इसमें भागलपुर जिला का के दो केंद्र संख्या, समस्तीपुर, गया और पटना का एक-एक केंद्र संख्या शामिल है। इन बदले गए केंद्र संख्या का परीक्षा केंद्र का संशोधित नाम जारी कर दिया गया है। छात्रों को सूचित किया गया है कि इन 5 केंद्रों से संबंद्ध परीक्षार्थी संशोधित नाम वाले परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा में शामिल हों। पूर्व में ही निर्गत ई-प्रवेश पत्र ही मान्य होंगे। नये ई-प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जाएंगे।

BPSC द्वारा 5 केंद्रों का आंशिक संशोधन कर केंद्र का नाम जारी किया है। इसमें भागलपुर, पटना, गया और समस्तीपुर के केंद्र शामिल हैं।

BPSC द्वारा 5 केंद्रों का आंशिक संशोधन कर केंद्र का नाम जारी किया है। इसमें भागलपुर, पटना, गया और समस्तीपुर के केंद्र शामिल हैं।

इन 5 केंद्र संख्या के परीक्षा केंद्र में हुआ है आंशिक बदलाव

बीपीएससी ने भागलपुर के 604 व 606 केंद्र संख्या का परीक्षा केंद्र बदला है। केंद्र संख्या 604 में 420491 से 421090 अनुक्रमांक का एडमिट कार्ड में बालिका उच्च विद्यालय मिर्जानहाट अंकित था। इसका संशोधित परीक्षा केंद्र का नाम बालिक उच्च विद्यालय मिरजानहाट भागलपुर किया गया है। वहीं केंद्र संख्या 606 में 421811 से 421811 से 422210 अनुक्रमांक का एडमिट कार्ड में उच्च विद्यालय सबौर अंकित था। इसको बदल कर उच्च विद्यालय सबौर भागलपुर किया गया है। वहीं समस्तीपुर के केद्र संख्या 303 में 265691 से 265990 अनुक्रमांक वाले एडमिट कार्ड पर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा मध्य विद्यालय, रामपुर जलालपुर दलसिंहसराय अंकित था। इसको संशोधित कर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा मध्य विद्यालय रामपुर, जलालपुर दलसिंहसराय समस्तीपुर किया गया है। वहीं गया जिला में 756 केंद्र संख्या जिसमें 496581 से 497060 अनुक्रमांक का एडमिट कार्ड पर मानव भारती पब्लिक स्कूल गया अंकित था। इसको संशोधित करके मानव भारती नेशनल स्कूल, नियर आईटीआई बोधगया रोड केनदूई गया अंकित किया गया है। वहीं पटना के केंद्र संख्या 1005 में अनुक्रमांक 647331 से 647730 का केंद्र श्रीगुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय पटना सिटी पटना अंकित था इसको संशोधित कर श्रीगोविंद सिंह कॉलेज, किला रोड पटना सिटी किया गया है।

8 मई को एक पाली में आयोजित होगी परीक्षा

बीपीएससी की 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा बिहार के 38 जिलों में आयोजित होगी. परीक्षा 8 मई को कुल 1083 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा एक पाली में दोपहरर 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.