Breaking News

दरभंगा में तेज आंधी-बारिश: 2 डिग्री नीचे गिरा पारा, तेज आंधी से फसलों को नुकसान

दरभंगा मे तेज हवा के साथ बारिश हुई। बाजार से लौट रहे लोग चौक-चौराहों पर रात फंसे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी -पानी के साथ ओला गिरने से कई फूस और एस्बेस्टस के घरों को नुकसान पहुंचा। कई घरों के छप्पर उड़ गए। आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। ओले भी गिरे। इससे आम, लीची और सब्जी की फसलों को भारी क्षति पहुंची।

बिजली के खंभों के साथ पेड़ भी सड़कों पर गिर पड़े। आसमान में बिजली कड़क रही थी। उच्च अध्ययन केंद्र के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने बताया कि चार मई तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम बादल आ सकते हैं। उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हल्की बूंदाबांदी व मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि कार्य में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। गेहूं, अरहर, मक्का की कटनी तथा सुखाने का काम सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी। कटे हुए गेहूं की दौनी कर सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.