Breaking News

सीतामढ़ी में पहली बारिश में ही बाढ़ ने दी दस्तक, सड़क पर पानी का हो रहा तेज बहाव

सीतामढ़ी जिले में हल्की एवं पहली बारिश में ही बाढ़ ने दस्तक दे दी है। इसके चलते नदी किनारे बसे गांव में लोगों में दहशत हैं। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश के कारण परिहार प्रखंड से बहने वाली हरदी नदी के जलस्तर में सोमवार को अचानक वृद्धि हो गई। जिससे परवाहा- लालबंदी पथ में लहुरिया मदरसा के समीप सड़क पर पानी का तेज बहाव होने लगा है।

इसके चलते इस पथ पर आवागमन चुनौती बन गया है। लोग जान जोखिम में डालकर अपने वाहन को इस तरफ से उस तरफ लोग ले जा रहे हैं। बतादें कि पिछले साल हरदी नदी ने धारा बदल लिया था।

इसके बाद से पूरे बरसात में परवाहा-लालबंदी पथ पर नदी का बहाव होता रहा। हालांकि जहां नदी बह रहा है। वहां पुल निर्माण का कार्य भी चल रहा है। लेकिन पुल निर्माण कार्य अभी शुरुआती दौर में है और बाढ़ का खतरा अभी से मंडराने लगा है। इससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ जहां स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वही जिला प्रशासन को भी चुनौती से कम नहीं है। अचानक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई। इससे जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.