पुलिस बल की मदद से अब हर घर नल का जल योजना के लाभुकों से शुल्क की वसूली हाेगी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा योजना के लाभार्थियों से प्रतिमाह 30 रुपए लेने का प्रावधान किए जाने के बाद भी लाभुक शुल्क नहीं दे रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने एसएसपी जयंतकांत काे राशि की वसूली में पुलिस बल की मदद देने का निर्देश दिया है। उन्होंने एसएसपी काे इस याेजना के तहत प्रत्येक परिवार से शुल्क के रूप में 30 रुपए हर माह लिए जाने की जानकारी दी है। साथ ही सभी पुलिस उपाधीक्षक व थानाध्यक्ष काे सहयाेग प्रदान करने के लिए कहा है।







Leave a Reply