Breaking News

बेतिया में कौमी एकता का मिशाल, स्कूल कैंपस में इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

बेतिया जिले के मझौलिया पारस पकड़ी बजार स्थित ए एस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सोमवार को आयोजित इफ्तार पार्टी के आयोजन में हर कौम के लोगों की भागीदारी रही।आमना उर्दू हाई स्कूल के सेवानिवृत्त हेडमास्टर तथा ए एस इंटरनेशनल स्कूल के प्रवंध निदेशक ने सभी रोजेदारों का आवभगत किया।

उन्होंने कहा कि माहे रमजान हमे अकीदत और भाई चारे का संदेश देता है। वहीं मौके पर जामिया रहमतुल उलम पारस पकड़ी के मौलाना मोतिउर रहमान,मोo सोबराती,शशिकांत, डी एन शुक्ला गुलशन, मनीर,महना गनी पंचायत के मुखिया अजय राय,ग्रामकचहरी के सरपंच शेख मुस्ताक ,हरेंद्र कुमार सिंह ,विंध्याचल सिंह,मनीर आलम,गुलशन, ग्यासुद्दीन आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.