मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल का जल बगहा पुलिस जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना मद में सरकार द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि पानी की तरह बहा देने के बाद भी लोगों के घरों में शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। बगहा एक प्रखंड के टेसरहिया बथवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 में बरसों से नल जल योजना से जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने स्ट्रक्चर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री जल नल योजना का लाभ अबतक लोगों को सही से नहीं मिल रहा है। कहीं नल में जल पहुंचा और बंद भी हो गया तो कहीं सिर्फ पाइप ही बिछी है और जल नहीं पहुंच नहीं सका है। लोगों को अबतक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लगाए गए नल से अब तक ग्रामीणों को पीने के लिए एक बूंद पानी नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है। विभाग के लोग आए और जांच करके गए हैं लेकिन अब तक यह सही नहीं हो पाया है।







Leave a Reply