बेगूसराय में बकाया राशि मांगने पर बदमाश ने दिव्यांग अधेड़ पर डंडों की बरसात कर दी। ताबड़तोड़ डंडे के प्रहार से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खून से लथपथ हालत में लोगों के उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सबसे खास बात यह कि दिनदहाड़े यह घटना नगर थाना क्षेत्र के गांधी स्टेडियम के मुख्य गेट के समीप हुई। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख गांव निवासी स्व चलित्तर साव का पुत्र गोपाल साव के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह 8 वर्ष पूर्व एक महिला को 5 हजार रुपये से मदद की थी। जिस रुपए को लौटाने के लिए कई बार शिकायत की।

उसने आरोप लगाया है कि उसी रुपए की वापस करने की मांग करने पर सोमवार की सुबह वह अपने एक परिचित की मदद से पिटाई करवा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मारपीट से जख्मी अधेड़ सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत है। फिलहाल नगर थाने के पुलिस मौके पर आकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। इस पर लिखित के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply