Breaking News

बिहार में धूप, आंधी, बारिश साथ-साथ: दक्षिण में प्रचंड गर्मी, उत्तर में बारिश का अलर्ट

पटना सहित दक्षिण बिहार में गर्मी है, वहीं उत्तर बिहार के जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। एक तरफ पारा 40 डिग्री से कम नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ 40 किलो मीटर प्रति घंटे से चलने वाली हवाएं खतरा बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में हवा में तेजी आने के बाद थोड़ी राहत का संकेत दिया है

48 घंटे तक मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 48 घंटे तक बिहार के उत्तरी भागों एवं दक्षिण-पूर्व के कुछ भागों में तेज हवाएं चलेंगी। 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आंधी का रूप ले सकती हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवा के बीच संभावित इलाकों में बादल गरजने एवं बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि अधिक तापमान में अगले दो से तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद कुछ दिनों तक थोड़ी राहत होगी।

हवा के साथ चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसकी रफ्तार भी 15 किलो मीटर तक है। इसके साथ ही एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आस पास के इलाकों में स्थति है। ऐसे मौसमी कारकों की वजह से अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों, दक्षिण पूर्व के बांका, भागलपुर और दक्षिण पश्चिम के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में एक दो स्थानों पर 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.