Breaking News

सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच के घर लाखों की ड’कैती, विरो’ध करने पर बेटी को मा’रकर किया गंभीर रूप से ज’ख्मी

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भासेपुर गांव में पूर्व सरपंच जय प्रकाश सिंह उर्फ राकेश सिंह के घर डकैती हुई। डकैतों ने घर में घुसकर पूर्व सरपंच के यहां से करीब 3.20 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। इसमें 3 लाख के सोना चांदी की जेवरात समेत अन्य सामान तथा 20 हजार नकद लूट लिए। पुलिस को कोई सूचना न पहुंच जाए इसलिए दो मोबाइल फोन भी लूट ले गए। घटना रविवार की देर रात ढाई बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी डकैत नकाबपोश थे। उनके हाथ में तरह-तरह के हथियार भी थे। सभी स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। इससे स्पष्ट है कि घट’ना को अंजाम देने वाले डकैत आसपास के ही थे। इस दौरान अपरा’धियों ने पूर्व सरपंच की बेटी ज्योति कुमारी के साथ मारपीट भी की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घर की स्थिति को दर्शाते पीड़ित।

घर की स्थिति को दर्शाते पीड़ित।

ज्योति ने बताया कि वह सभी डकैतों का विरोध कर रही थीं। इसी दौरान तीन-चार डकैतों ने उसे रॉड और डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस मामले के जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अमृता सिंह ने कहा की मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.